उत्तर प्रदेश

सनसनीखेज मामला: पति ने ही कराया पत्नी का बलात्कार, जानें पूरा मामला

Deepa Sahu
2 May 2022 11:57 PM IST
सनसनीखेज मामला:  पति ने ही कराया पत्नी का बलात्कार, जानें पूरा मामला
x
उत्तर प्रदेश में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है,

बदायूं: उत्तर प्रदेश में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जायेगें. मामला यूपी के बदायूं (Badaun) का है. जहां कुछ लोगों को बलात्कार के मामले में फंसाने के लिए पति ने अपने दोस्त से पत्नी का बलात्कार करा दिया. इतना ही नहीं एक घंटे बाद पति ने दोबारा रेप कराया गया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति ने दोस्तों को फोन कर बुलाया
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने उसे उसकी नानी के घर ले जाने के बहाने रास्ते में पड़ने वाले जंगल में ले गया. जहां उसने फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया और अपनी पत्नी का बलात्कार कराया. पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.
पति ने तीसरी पत्नी के बलात्कार की रची साजिश
मामला सहसवान कोतवाली इलाके के एक गांव का है. जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर विरोधियों को फंसाने की घिनौनी करतूत कर डाली. उसने अपनी तीसरी पत्नी के बलात्कार की साजिश रची. पति ने अपनी पत्नी के साथ एक घंटे के अंतराल में दो बार रेप कराया. पीड़ित महिला ने आरोपी पति और उसके दोस्त की घिनौनी प्लानिंग का भंडाफोड़ करते हुए कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया साथ ही बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले दोस्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


Next Story