उत्तर प्रदेश

लापता माँ बेटी के शव मिलने से फैली सनसनी, जाने पूरा मामला

Admin2
7 Jun 2022 12:35 PM GMT
लापता माँ बेटी के शव मिलने से फैली सनसनी, जाने पूरा मामला
x
हत्या की आशंका जताई जा रही है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म में तीन दिन पूर्व मायके से लापता महिला और उसकी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची का शव जंगल में मिला। महिला एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। महिला अपनी पुत्री के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह पूर्व अपने आठ वर्षीय पुत्र और बच्ची के साथ मायके रूदपुर गांव आई थी।रूदपुर ग्रामसभा निवासी जोगेश हालदार की पुत्री पिंकी (33) का विवाह दस वर्ष पूर्व पीलीभीत (यूपी) के गांधीनगर निवासी निताई हालदार के साथ हुआ था। पिंकी आठ महीने की पुत्री जान्हवी के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए अपने आठ वर्षीय पुत्र यश व पुत्री के साथ 29 मई को अपने मायके रूदपुर गांव आई थी।

सोर्स-amarujala
Next Story