- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पूर्वी यमुनानहर में...
पूर्वी यमुनानहर में अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

रामपुर मनिहारान: पूर्वी यमुनानहर में एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया है। बुधवार को थाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव कल्लरपुर गुर्जर के पास से गुजर रही पुर्वी यमुना नहर में एक अज्ञात महिला का शव गली सड़ी अवस्था मे पानी मे बहकर आया है और यह शव नहर के बीच मे झाड़ियों में फंस गया।
सूचना पर एसएसआई कपिल देव मयफोर्स घटनास्थल पर पहुँचे और महिला के शव को नहर से निकलवा कर ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव के पंचनामा की करवाई करते हुए जिला अस्पताल में मोर्चरी में भिजवा दिया।
एसएसआई कपिल देव ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाई महिला के शव को देखकर महिला की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही थी शव को देखकर प्रतीत हो रहा था एक सप्ताह पुराना हो सकता है शव की शिनाख्त न होने पर शव को मोर्जरी में भिजवा दिया है।
