उत्तर प्रदेश

आटो में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Admin4
14 Jun 2023 11:11 AM GMT
आटो में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
x
वाराणसी। सिगरा थाना के सोनिया चौकी के पास हनुमान मंदिर के बगल में बुधवार को एक आटो में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। वहीं विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने आटो में महिला का शव पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका शिनाख्त शिवपुर निवासी चंपा (३५) के रूप में हुई। लोगों की मानें तो महिला नशे की आदी थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस छानबीन कर रही है।
Next Story