उत्तर प्रदेश

परिक्रमा मार्ग पर दो महिलाओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 11:46 AM GMT
परिक्रमा मार्ग पर दो महिलाओं के शव मिलने से इलाके में सनसनी
x

क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर संत कालोनी में शुक्रवार को दो महिलाओं के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इनमें से एक मृतक की पहचान लखनऊ निवासी 61 वर्षीय चम्पा गुप्ता के रूप में की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि मृतका के घरवालों को इसकी सूचना दे दी गई है, किंतु उन्होंने आने से मना कर दिया।गुप्ता वृन्दावन में भिक्षावृत्ति करती थी। उन्होंने बताया कि 72 घंटे तक किसी परिवारीजन के न आने पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।

दूसरी महिला की पहचान बिहार निवासी 70 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस महिला के परिवारीजनों से संपर्क नही हो पाया है। दोनों महिलाएं वृन्दावन में भिक्षावृत्ति करती थीं। रात में वे जहां सोती थीं, उसी स्थान पर उनके शव बरामद हुए हैं। आसपास के लोगों ने भी दोनों महिलाओं द्वारा भिक्षावृत्ति करने की पुष्टि की है।

Next Story