- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Meerut में गैंगस्टर...
उत्तर प्रदेश
Meerut में गैंगस्टर सलीम दीवाना की हत्या से सनसनी, पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने की फायरिंग
Harrison
30 July 2025 11:01 PM IST

x
Meerut मेरठ: मेरठ के सिविल लाइन इलाके में गैंगस्टर सलीम दीवाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कचहरी से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला किया। सलीम को पीठ और कान के नीचे गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश जारी है। मृतक शनिवार को ही जेल से छूटा था।
सिविल लाइन की हासिमपुरा चौकी के समीप गैंगस्टर सलीम दीवाना की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। कचहरी से एक मुकदमे की पेशी से लौटते समय पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
भीड़ के बीच ही पिस्टल से सलीम दीवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। एक गोली पीठ और दूसरी कान के नीचे लगने से सलीम ने प्यारे लाल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात को रंजिशन अंजाम दिया है।
सलीम के खिलाफ 13 मुकदमो का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस मान रही है कि उक्त मुकदमो की रंजिश में ही उसकी हत्या की गई है। शनिवार को ही सलीम जेल से छूटकर आया था। हाल में अपने चचेरे भाई के साथ डस्ट-रोड़ी का काम करने लगा था।
Tagsमेरठगैंगस्टर सलीम दीवानाहत्या से सनसनीपुलिस चौकीबदमाशोंफायरिंगMeerutGangster Salim Deewanasensation due to murderpolice postcriminalsfiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





