- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- lakhimpur में बच्चे की...
उत्तर प्रदेश
lakhimpur में बच्चे की मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Tara Tandi
4 July 2025 4:39 PM IST

x
lakhimpur kheri लखीमपुर खीरी: जिले के निघासन थाना क्षेत्र की झंडी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत हरसिंहपुर के मजरा जुम्मनपुरवा में बृहस्पतिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 11 वर्षीय मासूम बालक का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जमुना के पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिलते ही सीओ महक शर्मा और कोतवाल महेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचते ही परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमीन विवाद को कारण बताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव को पेड़ से उतारने से इनकार करते हुए डीएम को बुलाने की जिद पकड़ ली। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझाया, तब कहीं जाकर रात करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
इस बीच, झंडी चौकी के इंचार्ज देवेश शर्मा की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। परिजनों ने उन पर लापरवाही और संदिग्ध कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने चौकी प्रभारी देवेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया गया है।
Tagslakhimpur बच्चेमौत सनसनीपरिजनों हत्याआरोप लगायाlakhimpur child death sensationrelatives murderaccusedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





