उत्तर प्रदेश

मची सनसनी: परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
29 April 2022 12:54 PM IST
मची सनसनी: परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
x

बरेली: यूपी के बरेली में एक ही कमरे में पिता, पत्नी और चार माह की बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस को अंदेशा है कि परिवार ने आत्महत्या की है, जबकि परिजन हत्या का शक जाहिर कर रहे हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.

यह वारदात यूपी के बरेली में फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की है. घरवालों का आशंका है कि तीनों की हत्या की गई है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मृतकों के गले में जिस तरह से निशान है, उससे आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद से सही कारण का पता चल पाएगा. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, हर बार की तरह रामप्रकाश सुबह उठकर कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया. कोई आवाज ना आने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि तीनों लोगों के शव कमरे में पड़े थे. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग कुछ छिपा रहे हैं. गले में जिस तरह का निशान है, वो आत्महत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं. हत्या या आत्महत्या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा. उसी अनुसार जांच आगे बढ़ेगी. तीन लोगों के शव मिलने की सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को भी दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story