उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया चौकीदारो में कंबल का वितरण

Admin Delhi 1
17 Feb 2023 1:05 PM GMT
वरिष्ठ भाजपा नेता ने किया चौकीदारो में कंबल का वितरण
x

बस्ती: जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रमाकांत पाण्डेय ने आज बस्ती जिले के गौर थाने पर पहुंच कर थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारो को कंबल वितरित किया, कंबल मिलते ही सभी चौकीदारो में खुशी का माहोल दिखा | बता दें समाजसेवी रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि हम लोग विगत कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं हर वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करके लोगों को ठंड से राहत दिलाने में मदद करते हैं तथा लोगों के सुख दुख में भी साथ देने का भी काम करते हैं।समाज सेवा करने से हमें व हमारे परिवार के लोगों को बड़ी संतुष्टि मिलती है ।

इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी रमाकांत पाण्डेय के भाई शशिकांत पाण्डेय व थानाध्यक्ष गौर बिजेंद्र पटेल ,निरीक्षक रमेश यादव एवं उनकी पुलिस टीम व छितहा प्रधान अशोक कुमार शुक्ला, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार मौजूद रहे।

Next Story