उत्तर प्रदेश

आगरा में हुआ सेल्फी प्वाइंट का सदर में उद्घाटन

Admin Delhi 1
2 Jan 2023 4:08 PM IST
आगरा में हुआ सेल्फी प्वाइंट का सदर में उद्घाटन
x

आगरा न्यूज़: शहर के प्रमुख बाजार सदर में आप आई लव सदर सेल्फी प्वाइंट पर अपने दोस्त रिश्तेदारों और परिवारजनों के साथ सेल्फी ले सकेंगे. शॉपिंग आर्केड में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सेल्फी प्वाइंट का विधिवत उद्घाटन किया. सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में मामा फ्रैंकी चिकन हाउस की ओर से एक सेल्फी प्वाइंट इंस्टॉल की गई है. उसका उद्देश्य सदर की पहचान को देश के साथ-साथ विदेशों में पहुंचाना है. सेल्फी पॉइंट का केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विधिवत उद्घाटन किया और इस कदम की सराहना की.

बाजार में आने वाला हर युवक युवती इससे प्रभावित होगा और सेल्फी लेगा. जिसे वह अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपलोड करेगा . इससे आगरा के साथ-साथ सदर बाजार का नाम दूर दूर तक जाएगा . इस मौके पर अध्यक्ष आशा कपूर, सचिव मयंक आदि मौजूद रहे

Next Story