उत्तर प्रदेश

बढ़ाई गई CM आवास की सुरक्षा, CRPF की दो प्लाटून हुई तैनात

jantaserishta.com
7 April 2022 11:18 AM IST
बढ़ाई गई CM आवास की सुरक्षा, CRPF की दो प्लाटून हुई तैनात
x

लखनऊ: गोरखनाथ मंदिर के बाहर पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है. सभी मंदिरों और मठों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 5 कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर सीआरपीएफ की टुकड़ी तैनात की गई है.

गोरखपुर कांड के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके तहत मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई. केंद्रीय सुरक्षा बलों की दो प्लाटून के 72 महिला और पुरुष जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे. सीएम आवास के बाहर CRPF की 233 बटालियन की अल्फा यूनिट भी है, जिसमें महिला जवान होती हैं.
दरअसल, इन दिनों मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लग रहा है, जिसमें यूपी के अलग-अलग कोनों से आए फरियादी अपनी फरियाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखते हैं. जनता दरबार के दौरान कोई संदिग्ध ना घुसे और लोगों को जांच हो, इसके लिए लखनऊ पुलिस को दी गई सीआरपीएफ यूनिट को एहतियातन लगाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story