उत्तर प्रदेश

पुलिस को सुरक्षा सूत्र बांधकर मनाया सुरक्षा बंधन

Admin4
18 Nov 2022 6:37 PM GMT
पुलिस को सुरक्षा सूत्र बांधकर मनाया सुरक्षा बंधन
x

बहराइच। शहर के विहान आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को देहात संस्था की ओर से बच्चों के दोस्त बने कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने जीआरपी और आरपीएफ सुरक्षा बलों को सुरक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा बंधन कार्यक्रम मनाया। पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

शहर के कटी चौराहा स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार देहात और चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से बच्चों के दोस्त बने कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी रहे। विद्यालय की वार्डेन प्रिया प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्राओं ने जीआरपी थानाध्यक्ष विकास यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों को सुरक्षा का सूत्र बांधा।
उन्होंने बताया कि छात्राओं ने सुरक्षा का सूत्र बांधकर सुरक्षा बंधन कार्यक्रम पुलिस टीम के साथ मनाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। सुरक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन दिया है। हम बच्चों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। अंत में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान नेहा अस्थाना, अंकित यादव, चाइल्ड लाइन से मनीष यादव, अवधेश मिश्रा, कौशल किशोर, शालिनी यादव के साथ छात्रा अंबुजा, नेहा, काजल, वर्तिका, पप्पी समेत अन्य मौजूद रहे।
Admin4

Admin4

    Next Story