उत्तर प्रदेश

विद्यालयों में लगातार 45 दिनों से गैरहाजिर चल रहे बच्चों की तलाश की जायेगी

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 10:51 AM GMT
विद्यालयों में लगातार 45 दिनों से गैरहाजिर चल रहे बच्चों की तलाश की जायेगी
x

अयोध्या: जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में लगातार 45 दिनों से गैरहाजिर चल रहे बच्चों की तलाश की जायेगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाया गया है। ऐसा वर्तमान में चल रहे आधार प्रमाणीकरण अभियान को लेकर किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों का आधार प्रमाणीकरण कराया जा रहा है। जिसमें तमाम तरह की दिक्कतें आ रही है। इसी के चलते एक अभियान चला कर चिन्हित किया जायेगा कि किस स्कूल में कितने बच्चे लगातार करीब 45 दिनों से गैरहाजिर चल रहे हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर सूचीबद्ध किया जाएगा। खंडवार विद्यालयों से इनको सूची तैयार करने को कहा गया है। यह सूची तैयार करके निदेशालय भेजा जाएगी। उन्होंने बताया इसके बाद जिन छात्रों का डेटा उपलब्ध नहीं होगा, उनका नाम काटा जायेगा ताकि वास्तविक छात्र संख्या की जानकारी हो सके।

इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिन का अभियान चला कर अपने खंड शिक्षा क्षेत्र में सभी स्कूलों से इसकी जानकारी हासिल कर रिपोर्ट दे। बता दें कि जिले में कुल 1792 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें वर्तमान में करीब 2 लाख 35 हजार बच्चे पंजीकृत हैं।

Next Story