- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नौचंदी मेले में महिला...
उत्तर प्रदेश
नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर की अभद्र टिप्पणी, युवक की तलाश जारी
Saba Naaz
25 Jun 2025 5:45 PM IST

x
Meerut मेरठ : नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए युवक ने वीडियो बनाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
वीडियो बनाने वाले युवक का नाम आदिल बताया जा रहा है। युवक मेले की वीडियो बना रहा है। तभी उसके पास से दो महिला पुलिसकर्मी गुजरती हैं। आरोपी उनकी वीडियो बनाते हुए अभद्र टिप्पणी करता है। इसके अलावा अन्य महिलाओं को भी वह अपशब्द कह रहा है। यह वीडियो मंगलवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस पर भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsनौचंदीमेलेपुलिसकर्मियोंNauchandifairspolicemenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





