- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गृहकर जमा ना करने पर...

x
मेरठ। परतापुर स्थित हाइवे पर शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने गृहकर जमा ना करने पर होटल गॉडविन में सील लगा दी। हालांकि, संचालक के चेक देने पर सील खोल दी गई।
गॉडविन होटल पर नगर निगम का गृहकर का 30 लाख रुपए से अधिक का बकाया चला आ रहा था। कई बार बकाया जमा करने का नोटिस होटल संचालकों को भेजा गया। संचालकों ने 10 लाख रुपया बकाया भी जमा कराया था। परंतु, इसके बाद भी 30लाख से अधिक बकाया रह गया था।
अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय प्रवर्तन दल शुक्रवार को नगर निगम की टीम के साथ होटल पहुंची। टीम ने होटल सील करना शुरू कर दिया। टीम ने सील की कार्रवाई से पहले होटल में सूचना देकर होटल में रुके लोगों को बाहर कराया। कार्रवाई के दौरान टीम के साथ होटल स्टाफ की नोक झोंक हुई। लेकिन, टीम कार्रवाई करती रही। टीम ने होटल पर सील की कार्रवाई की। मैनेजर ने होटल संचालक को जानकारी दी।
संस्थान के संचालक जितेंद्र बाजवा सील की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त से वार्ता की। लेकिन, गृहकर जमा ना होने तक उन्होंने सील खोलने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने मौके पर ही नगर निगम को 31 लाख 74 हज़ार 810 रुपए का चेक सौंपा। जिसके बाद सील खोली गई।

Admin4
Next Story