- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- SDM ने पुलिस टीम के...
उत्तर प्रदेश
SDM ने पुलिस टीम के साथ OYO होटल पर मारा छापा, 8 लड़के-लड़कियों को पकड़ा
Admin4
8 Dec 2022 1:15 PM GMT

x
मेरठ। मेरठ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हस्तिनापुर रोड स्थित OYO होटल में एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। जानकारी के अनुसार, इस दौरान होटल में 8 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और कॉलोनीवासियों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल के साथ राणा ओयो होटल को सील कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, OYO होटल के पास स्थित गंगा ग्रीन सिटी कॉलोनी की महिलाओं ने एसडीएम से होटल की शिकायत की थी। बताया था कि यहां पर नाबालिग स्कूली बच्चे आते हैं। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अखिलेश यादव और कोतवाली पुलिस ने OYO होटल पर छापेमारी की। इस दौरान वहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देख मौके पर अफरा तफरा का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर 8 जोड़ों को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल के आसपास की भीड़ को हटाया और माही होटल को सील कर दिया।

Admin4
Next Story