उत्तर प्रदेश

स्कॉर्पियो ने मार दी टक्कर, एक सिपाही की हालत नाजुक

Admin2
9 Aug 2022 12:39 PM GMT
स्कॉर्पियो ने मार दी टक्कर, एक सिपाही की हालत नाजुक
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पइंसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर बार्डर से ड्यूटी करके सोमवार की रात को बाइक से वापस आ रहे सिपाहियों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। एक सिपाही की हालत नाजुक है।

कड़ा धाम थाने के सिपाही विनोद यादव और आशीष कुमार की सोमवार को फतेहपुर बार्डर पर नारा मोड़ के समीप ड्यूटी लगी थी। करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने पर दोनों सिपाही बाइक से वापस कड़ा धाम थाने जा रहे थे। जैसे ही दोनों सिपाही सैनी थाने के रामपुर धमांवा के समीप पहुंचे। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार सिपाहियों को टक्कर मार दिया। हादसे में विनोद यादव और आशीष कुमार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सिपाही की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी होने पर सीओ केजी सिंह भी मौके पर पहुंचे और सिपाहियों के इलाज की व्यवस्था कराई। source-हिंदुस्तान




Admin2

Admin2

    Next Story