उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

Tara Tandi
15 April 2024 1:22 PM IST
फतेहपुर में हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत
x
फतेहपुर : यूपी के फतेहपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। स्कूटी सवार अध्यापिका की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना हुसैनगंज थाना के बारह मील के पास की है। राधानगर फतेहपुर निवासी रमेश चन्द्र मौर्य की बेटी स्वाति मौर्य सूदा का पुरवा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Next Story