उत्तर प्रदेश

16 अगस्त से यूपी में खुलेंगे स्कूल

jantaserishta.com
2 Aug 2021 1:34 PM IST
16 अगस्त से यूपी में खुलेंगे स्कूल
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश में 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. यूपी के स्कूल भी कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ 16 अगस्त से खुलेंगे. बता दें कि देश के कई राज्यों में दो अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं. स्कूल खोलने को लेकर लोकभवन में सीएम योगी के साथ हो बैठक चुकी है. ढाई बजे से विभाग में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बैठक लेंगे.

उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ खोले जाएंगे. छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क पहनना अन‍िवार्य किया जाएगा. यूपी में छात्रों को स्कूल आने के लिए उनके अभिभावकों की लिखित सहमति जरूर देनी होगी. बिना सहमति पत्र स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story