- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में गर्मी के...
उत्तर प्रदेश
Lucknow में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण बदलीं स्कूलों की टाइमिंग
Tara Tandi
24 April 2025 4:04 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, इसे देखते हुए राजधानी लखनऊ के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ में अब कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगे। यह फैसला बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए लिया गया है। लखनऊ के डीएम विशाख जी ने इस बारे में आदेश जारी किया है।
लखनऊ के डीएम विशाख जी ने जारी आदेश में कहा है कि लखनऊ में तापमान बढ़ने की वजह से विद्यार्थियों के हित में स्कूलों का समय बदला गया है। उन्होंने कहा है कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 25 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगे। यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। साथ ही डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि विद्यार्थियों की कोई भी गतिविधि बाहर यानी कि खुले में न कराई जाए।
TagsLucknow गर्मी के बढ़ते प्रकोपबदली स्कूलों टाइमिंगLucknow Increasing heat waveschool timings changedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





