उत्तर प्रदेश

Sarojininagar: जर्जर कच्ची सड़क पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी, जनता बेहाल

Admindelhi1
19 July 2025 8:29 PM IST
Sarojininagar: जर्जर कच्ची सड़क पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी, जनता बेहाल
x

सरोजनीनगर: सरोजनीनगर विकास खंड के लोनहां गांव के समीप एक निजी स्कूल के लिए बने गलियारों में बीते वर्षों से सड़क न होने से बच्चों सहित राहगीरों को कच्ची कीचड़ दार युक्ति सड़क से निकलने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ता है । जिसको लेकर मोहल्लों वाले ने कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो पाई, लेकिन कच्ची सड़क जस की तस बनी हुई है ।

सरोजनीनगर विकास क्षेत्र में पड़ने वाले लोनहां गांव से पिपरसंड रेलवे स्टेशन के एक निजी स्कूल से होकर जाना पड़ता है । जहां तेज बारिश से कच्ची सड़कों पर चलना मुश्किल होता है , वहीं छोटे बच्चे इसी कच्ची रस्ते से होकर अपनी पढ़ाई करने में मजबूर हो जाते है । कई बार ऐसा हुआ कि बच्चे तैयार होकर स्कूल के निकलते है , कीचड़ में फिसल कर गिर जाते है ।

जहां विधायक जी सरोजनीनगर को एक शिक्षित करने वो रोजगार देने के लिए काम कर रहे है , वहीं कुछ ऐसी भी कच्ची सड़के है जिसका कई वर्षों से बदहाली पड़ी है , ऐसी सड़कों पर भी विधायक जी नजर रखे जिससे इन उपेक्षित सड़कों का उधार हो सके ।

Next Story