उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: साप्ताहिक परेड का हुआ निरीक्षण, अनुशासन और दक्षता पर दिया गया जोर

Admindelhi1
19 Jun 2025 9:04 AM IST
Sant Kabir Nagar: साप्ताहिक परेड का हुआ निरीक्षण, अनुशासन और दक्षता पर दिया गया जोर
x
"दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश"

संत कबीर नगर: कल दिनांक 18.06.2025 को क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन लाइन संतकबीरनगर * अभय नाथ मिश्रा* द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक बुधवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई ।

पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई व मेस का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Next Story