उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Sept 2024 8:13 AM IST
Sant Kabir Nagar: दुष्कर्म के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार
x
आरोपी को न्यायालय रवाना किया गया

संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में *थाना धनघटा पुलिस* द्वारा पाक्सो एक्ट के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता पंचम पुत्र जवाहिर निवासी ग्राम नकहा थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर को आज दिनांक 24.09.2024 को दुल्हापार माझा खड़गपुर मार्ग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि वादी द्वारा थाना धनघटा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व गाली, धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में सुसंगत धाराओं बढोत्तरी करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

Next Story