- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sant Kabir Nagar:...
Sant Kabir Nagar: विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू

संत कबीर नगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान गणना अवधि दिनांक 04.11.2025 से 04.12.2025 तक निश्चित किया गया है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09.12.2025 को होगा। दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि दिनांक 09.12.2025 से 08.01.2026 तक निर्धारित की गई है। नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण की अवधि दिनांक 09.12.2025 से 31.01.2026 तक निर्धारित किया गया है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026 को किया जाएगा।





