उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, युवक मरा

Admindelhi1
19 Aug 2025 1:02 PM IST
Sant Kabir Nagar: संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली, युवक मरा
x

संत कबीर नगर: देर रात थार गाड़ी में बैठे युवक को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी संदीप मीणा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भुवरिया के पास की है। घटना के बाद गांव के लोगों आक्रोश है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान आयुष सिंह निवासी पटखौली खलीलाबाद के रूप में हुई है। आयुष दो भाइयों में बड़ा था। जबकि छोटा भाई ऋषि फिलहाल पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक ढाबे पर हुए विवाद का मामला थाने में सुलझाया गया था।

आयुष अपनी नई खरीदी गई थार गाड़ी में चार दोस्तों के साथ निकला था। गाड़ी में उसके साथ दो युवक बस्ती और एक युवक खलीलाबाद का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भूवरिया के पास गाड़ी खड़ी थी। सभी युवक अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक गोली चली, जो आयुष के बाएं सीने में जा लगी। गोली लगते ही गाड़ी में अफरा-तफरी मच गई। साथी युवक उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

Next Story