उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: पिंक बूथ केंद्र की पहल रंग लाई, तीन परिवारों के बीच हुआ समझौता

Admindelhi1
21 July 2025 12:30 PM IST
Sant Kabir Nagar: पिंक बूथ केंद्र की पहल रंग लाई, तीन परिवारों के बीच हुआ समझौता
x

संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाये जा रहे 'साथ-साथ' कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोडने की एक पहल) का आयोजन में आज दिनांक 20.07.2025 को पिंक बूथ परिवार परामर्श केन्द्र सर्किल खलीलाबाद पर पिंकबूथ प्रभारी खलीलाबाद अंजली सरोज* एवं नियुक्त सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी, गौतम* के अध्यक्षता में 03 मामले आये । जिसमें सुलह समझौता करवाया गया ।

1. प्रथम पक्ष- सुमन पत्नी संजीव कुमार पता बनकटिया थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर

द्वितीय पक्ष- संजीव पुत्र रामभवन कुमार पता बनकटिया थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी- खुशी रहने को तैयार है । दोनों पक्षों में आपसी सहमती से सुलह समझौता कराया गया ।

2. प्रथम पक्ष- जुगुरू उर्फ राजेश्वरी पुत्री राधेश्याम ग्राम बखिरा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर

द्वितीय पक्ष- मोनू मौर्या पुत्र रामलखन मौर्या ग्राम फरेन्दा खुर्द थाना फरेन्दा जनपद गोरखपुर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था, दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी- खुशी रहने को तैयार है । दोनों पक्षों में आपसी सहमती से सुलह समझौता कराया गया ।

3. प्रथम पक्ष- प्रतिभ़ा पत्नी राजकुमार पता पायलपार, वर्तमान पता बड़ी सरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर

द्वितीय पक्ष- राजकुमार पुत्र रंगीलाल पता पायलपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी- खुशी रहने को तैयार है। दोनों पक्षों में आपसी सहमती से सुलह समझौता कराया गया ।

Next Story