उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
21 Jun 2025 8:37 AM IST
Sant Kabir Nagar: दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी को दबोचा
x

संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह* के पर्यवेक्षण प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रामसिंह गौड़ पुत्र रामनरेश गौड़ निवासी परसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 20.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादी की बहन को दहेज के लिए काफी समय से प्रताड़ित व मारपीट कर रहे थे दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रतिवादी द्वारा दिनांक 25.03.2025 को हत्या कर दिया गया था, जिस संबन्ध में वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला संबन्धी अपराध गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा हुए उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगायी गयी थी आज दिनांक 20.05.2025 को उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Next Story