उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: पुलिस ने किया बालअपचारी को गिरफ्तार

Admindelhi1
29 May 2025 9:23 AM IST
Sant Kabir Nagar: पुलिस ने किया बालअपचारी को गिरफ्तार
x
अपहृता को सुरक्षित किया बरामद

संत कबीर नगर: जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित बालअपचारी नाम पता बाबूराम पुत्र रामकिशुन निवासी अशरफपुर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 28.05.2025 को मेंहदावल रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि उक्त बाल अपचारी द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को दिनाँक 05.10.2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.05.2025 को उक्त बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Next Story