उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: शांति और भाईचारे के संदेश के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Admindelhi1
29 May 2025 9:21 AM IST
Sant Kabir Nagar: शांति और भाईचारे के संदेश के साथ पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
x
लोगों से आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की गयी अपील

संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह* के नेतृत्व में आगामी त्योहार बकरीद को सकुशल संपन्न कराने, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु आज दिनांक 28.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक बखिरा कुमार सिंह* द्वारा पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया ।

मीटिंग के दौरान उपस्थित लोगों से त्योहार के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखें, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों किसी भी प्रकार की आपराधिक अवांछित गतिविधियां दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें बल्कि अफवाह की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें, लोगों से शांति व आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया गया ।

Next Story