- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sant Kabir Nagar:...
Sant Kabir Nagar: पुलिस की तत्परता से खुला हत्याकांड

संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह* के निकट पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष दुधारा इन्द्रभूषण सिंह* के नेतृत्व में अभियुक्त नाम पता मोईद अहमद पुत्र स्व0 सईद अहमद उर्फ पिटर निवासी दुधारा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को जातेडीहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि दिनांक 17.07.2025 को वादिनी संजीदा खातून पत्नी मोईद अहमद निवासी दुधारा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि उनके पति झगडालू व घुमक्कड़ किस्म के व्यक्ति है , दिनांक 16.07.2025 को रात्रि में बिना किसी बात के वादिनी को मारे पीटे व उसके बाद उनके 08 वर्षीय पुत्र अदनान के सीने पर चढ़कर मारने लगे जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना दुधारा पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उक्त अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।





