- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sant Kabir Nagar:...
Sant Kabir Nagar: पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने रखी समस्याएं, विधायक से चर्चा

संत कबीर नगर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमण्डल ने सदर विधायक अंकुर राज तिवारी से उनके धर्मपुरा स्थित आवास पर मुलाक़ात की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह देकर सदर विधायक को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को सोलर लाइट देने की मांग करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में ग्रामीण पत्रकार कड़ी मेहनत करते हैं। हमारी मांग है कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को सोलर लाइट दिया जाय। जिस पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सूची और फॉर्म उपलब्ध कराने के लिए कहा। ताकि विधानसभा क्षेत्र के पत्रकारों को सोलर लाइट दिया जा सके।
इस अवसर पर केके निर्भीक, दयानिधि त्रिपाठी, रविन्द्र दहिवाल, सत्यप्रकाश वर्मा, आफ़ताब अहमद, इन्द्रजीत यादव, टीएन यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।





