- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sant Kabir Nagar:...
Sant Kabir Nagar: लापता पांच बालक 24 घंटे में मिले, परिवारों में खुशी

संत कबीर नगर: दिनांक 18.07.2025 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गुमशुदा बालकों का नाम पता 01. अनुराग यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव उम्र लगभग 12 वर्ष निवासी उस्का खुर्द, 02. आजाद पुत्र जयहिन्द उम्र 12 वर्ष, 03. किशन पुत्र व्यास शर्मा उम्र 13 वर्ष, 04. अनीष चौहान पुत्र मोहन चौहान निवासीगण तितौवा उम्र 12 वर्ष, 05. युसुफ पुत्र मो० हसन निवासी केरमुआ माफी उम्र 13 वर्ष थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर दिनांक 17.07.2025 को समय करीब 09:00 बजे रात्रि में इंटरनेशनल बाटी चोखा ढ़ाबा गोरखपुर जनपद गोरखपुर से 05 गुमशुदा बालकों को 24 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया गया ।
*घटना का विवरण -* दिनांक 17.07.2025 को समय करीब 01:35 बजे थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादी जोगेन्द्र यादव पुत्र दुर्बल यादव निवासी उस्का खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा सूचना दिया कि दिनांक 16.07.2025 को करीब 15: बजे दिन में उनका पुत्र अनुराग यादव उम्र करीब 12 वर्ष, आजाद उम्र 13 वर्ष, किशन उम्र 13 वर्ष, अनीष चौहान उम्र 12 वर्ष, युसुफ उम्र 13 घर से कहीं गायब हो गए हैं । काफी तलाश किये लेकिन पता नहीं चल रहा है ।
*पूछताछ का विवरण-* गुमशुदा के पिता जोगेन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि मेरा लड़का व उसके 04 दोस्त घर से गुल्लक से पैसे निकालकर अपने दोस्तो के साथ बिना बताये कहीं चले गये हैं तथा पांचो बच्चों द्वारा बताया गया कि हम पांचो लोग मिलकर पैसे इकट्ठा कर गोरखपुर घूमने गये थे । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा गुमशुदा 05 बच्चों को बरामद कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया ।





