उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: वृद्धाश्रम में दीपावली, डीएम ने बांटे उपहार

Admindelhi1
21 Oct 2025 12:39 PM IST
Sant Kabir Nagar: वृद्धाश्रम में दीपावली, डीएम ने बांटे उपहार
x

संत कबीर नगर: जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर वृद्धा आश्रम सियरासांथा सन्त कबीर नगर पहुँच कर आवासित कुल 77 बुजुर्गों में उपहार स्वरूप ऊनी साल व मिष्ठान भेंटकर उनका कुशल क्षेम जाना। जिलाधिकारी ने बुजुर्गो सें वार्ता कर उनका हाल-चाल जानते हुए वृद्धाश्रम द्वारा उपलब्ध कराई गई कराई जा रही सेवाओं/सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने समस्त वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रबंधक को वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं सहित भोजन, नाश्ता व रहने की व्यवस्था आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, वृद्धाश्रम प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि तिवारी सहित आश्रम परिवार के स्वजन आदि उपस्थित रहे।

Next Story