उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: स्थानीय होज़री उद्योग को संजीवनी देगा सीएफसी, डीएम ने जताई उम्मीद

Admindelhi1
30 Jun 2025 7:01 PM IST
Sant Kabir Nagar: स्थानीय होज़री उद्योग को संजीवनी देगा सीएफसी, डीएम ने जताई उम्मीद
x

संत कबीर नगर: जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद के ओडीओपी उत्पाद “होज़री” से संबंधित उद्यमियों के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना हेतु प्रस्तुतीकरण किया गया। इस बैठक में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त उद्योग, ओ0डी0ओ0पी0 मंडल सलाहकार अनुराग सिंह, संभावित विशेष प्रयोजन वाहन (एस0पी0वी0) के सभी सदस्य, तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में ओ0डी0ओ0पी0 मंडल सलाहकार अनुराग सिंह द्वारा प्रस्तावित सी0एफ0सी0 की उपयोगिता, उद्देश्य, प्रस्तावित मशीनरी, संचालन ढांचा, और इससे होने वाले लाभों पर आधारित एक पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि यह सी0एफ0सी0 जनपद के होज़री उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा जहाँ उन्हें वर्तमान बाजार के माँग के अनुरूप उत्पादन, डिजाइनिंग, फिनिशिंग, और परीक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “यह सीएफसी स्थानीय होज़री उद्योग के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे क्षेत्रीय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार होगा और उद्यमियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी। ओ0डी0ओ0पी0 योजना के तहत यह कदम स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूत करेगा।

उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा सभी एसपीवी के सदस्यों को बधाई देते हुए अवगत कराया गया की एसपीवी का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति से कराकर राज्य स्तरीय समिति भेज दिया जाएगा। यह सीएफसी उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांछी योजना एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा।

इस अवसर पर अरविन्द पाठक, अध्यक्ष, उ0प्र0 इण्ड0 एसो0, कृपा शंकर, अनुराग सिंह, प्रभात पाण्डेय, राजेश वर्मा, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Next Story