उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता नाबालिग

Admindelhi1
21 Jun 2025 9:55 AM IST
Sant Kabir Nagar: दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता नाबालिग
x

संत कबीर नगर: जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता सुरज पुत्र बुद्धिराम निवासी बुधाखुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 20.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनांक 12.05.2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 20.06.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Next Story