उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: गबन व आपराधिक विश्वासघात करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

Admindelhi1
1 April 2025 7:47 AM IST
Sant Kabir Nagar: गबन व आपराधिक विश्वासघात करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
x

संत कबीर नगर: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नाम पता शैलेश उपाध्याय पुत्र प्रेमजी उपाध्याय निवासी सपहा पोस्ट सिल्लो थाना लालगंज जनपद बस्ती को आज दिनांक 31.03.2025 को नियमानुसार धारा 35(ए) बीएनएसएस की नोटिस प्राप्त होने के उपरान्त उपस्थित थाना आने पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि वादी श्री शेखू खान पुत्र बेलाल अहमद निवासी औद्योगिक क्षेत्र थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा दिनांक 20.12.2024 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दिया गया कि उक्त अभियुक्त जो कि उनके फर्म डिकोरियम इण्डिया प्रा0लि0 व नेशनल प्लाईबुड सेण्टर के अकाउण्ट हेड के रुप में पिछले 01 वर्ष से कार्यरत था, उक्त अभियुक्त के द्वारा जीएसटी, कर्मचारियों के पीएफ फण्ड व कम्पनी के खाते से धोखाधड़ी करते हुए 12 लाख 73 हजार 608 रु0 गबन कर लिया गया है, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 31.03.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

Next Story