उत्तर प्रदेश

Sant Kabir Nagar: सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई

Admindelhi1
1 April 2025 8:31 AM IST
Sant Kabir Nagar: सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिसकर्मियों की ससम्मान विदाई
x

संत कबीर नगर: कल 31.03.2025 को जनपद संतकबीरनगर से 04 पुलिस अधि0/कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर/ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर "पुलिस लाइन संतकबीरनगर" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* द्वारा ससम्मान विदाई की गयी । इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की गयी । विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर, शाल व धर्मग्रन्थ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया । उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक सम्पर्क करने की बात कही गयी । सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को उनके सुखद, आनन्दपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये सम्मानपूर्वक विदाई की गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा,* प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव* सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विवरण-

1. उ0नि0ना0पु0 फखरे आलम (एच्छिक सेवानिवृत्त)

2. उ0नि0ना0पु0 जितेन्द्र कुमार उपाध्याय (एच्छिक सेवानिवृत्त)

3. आ0स0पु0 जितेन्द्र यादव (अधिवर्षता आयु पूर्ण)

4. मु0आ0चा0 आलम अंसारी (अधिवर्षता आयु पूर्ण)

Next Story