उत्तर प्रदेश

सांसद खेल महाकुम्भ:विश्व अब खेलों के क्षेत्र में भी देख रहा है भारत की ताकत: नरेन्द्र मोदी

Shantanu Roy
19 Jan 2023 12:16 PM GMT
सांसद खेल महाकुम्भ:विश्व अब खेलों के क्षेत्र में भी देख रहा है भारत की ताकत: नरेन्द्र मोदी
x
बड़ी खबर
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल महाकुम्भ का दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होेने कहा कि विश्व अब खेलों के क्षेत्र में भी भारत की ताकत को देख रहा है। सांसद खेल प्रतियोगिता से नयी पीढी का भविष्य संवर रहा है। उन्होने कहा कि पहले भारतीय समाज में खेलों को नगण्य समझा जाता था। युवाओं के दिलों दिमाग में यही भावना भर दी जाती थी। इसलिए वे खेलों को अपने भविष्य और जीवन का हिस्सा नही बनाते थे। इससे देश का बहुत नुकसान हुआ। वर्तमान युवा पीढी ने इस पुरानी सोच को पीछे छोड़ा है। खेलों इण्डिया खेलों तथा फिट इण्डिया मूवमेंट के माध्यम से खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाए प्राप्त हुयी है।
उन्होने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में स्थान बनाने के लिए खिलाड़ियों को खेल योजनाओं के तहत आर्थिक मदद की जा रही है। तमाम खिलाड़ियों को 2.5 लाख से 07 करोड रूपये तक आर्थिक सहायता दी जा रही है। देश में एक हजार से अधिक खेल सेन्टर बनाये जा रहे है, जिसमें से 750 तैयार हो गये है। उन्होने 7 मिनट का खो-खो खेल प्रतियोगिता देखा तथा इसमें भाग लेने वाली खिलाड़ियों की सराहना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल हाकी खेलकर सांसद खेल महाकुम्भ का उद्घाटन किया। उन्होने हाकी की दोनों टीमों के खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया। उन्होने प्रधानमंत्री के सामने खो-खो खेलने वाली खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें शुभकामना दिया।
अपने सम्बोधन में उन्होेने कहा कि प्रदेश मे खेलों को बढावा देने के लिए सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाये जा रहे है, जिसमें से 34 हजार ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध करा दी गयी है। बस्ती में भी 75 खेल मैदान तैयार किए जा रहे है। सांसद खेल महाकुम्भ के आयोजक/सांसद हरीश द्विवेदी ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष 09 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके साथ ही चित्रकला, निबन्ध लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताए भी आयोजित हुयीं। सांसद निधि से प्रत्येक विधानसभा में एक-एक इनडोर स्टेडियम बनवाया जा रहा है, जहॉ पर सभी प्रकार के इनडोर, खेलों की सुविधा प्राप्त होगी। कार्यक्रम का संचालन विवेकानन्द मिश्रा ने किया।
Next Story