- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- संगीत सोम ने कहा — अब...
उत्तर प्रदेश
संगीत सोम ने कहा — अब यूपी में "सनातनी का शासन", सपा पर निशाना
SHIDDHANT
3 Oct 2025 9:45 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने 'आई लव मोहम्मद' के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में मुगल शासनकाल नहीं है, अब सनातनी का शासनकाल है। हरदोई में क्षत्रिय महासभा के विजय दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ लोग जान-बूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग प्रदेश की प्रगति को देखना नहीं चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सनातनियों की सरकार है। पूरे उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। मैं बताना चाहता हूं कि जो लोग प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनका हाल और बेकार होने जा रहा है। कुछ करने से पहले वो सोच-समझ लिया करें। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे मजबूत है। इस पर लोगों को विश्वास है। राहुल गांधी और गांधी परिवार ने आज तक लोकतंत्र पर भरोसा किया नहीं, विश्वास किया नहीं, तो अब क्या उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी से भरोसा करेंगे? राहुल गांधी सत्ता के नशे में रहे हैं और वह भूल चुके हैं कि देश में लोकतंत्र भी है।
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर संगीत सोम ने कहा कि यह तो वही हैं, जो कहते थे कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाएगी। अब ये लोग कहां चले गए हैं? क्यों कुछ नहीं बोल पा रहे हैं? उन्हें पता है कि पुलिस हटा दी गई तो क्या होगा। उन्हें अपनी लिमिट समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप 'आई लव मोहम्मद' कहिए, इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दिक्कत इस बात में है कि 'आई लव मोहम्मद' के नाम पर देश में अराजकता करेंगे तो आप जेल जाएंगे।
कानून के दायरे में आप पर कार्रवाई होगी और रही मस्जिद छीनने की बात, तो कौन मस्जिद छीन रहा है, जिन लोगों ने लाखों मंदिर को तोड़कर मस्जिद बना दी। अगर आज उन मंदिरों को आजाद किया जा रहा है तो हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे हैं। हम मंदिरों को आजाद करने का काम कर रहे हैं।
Tagsसंगीत सोमउत्तर प्रदेशआई लव मोहम्मदसमाजवादी पार्टीसनातनी शासनयोगी आदित्यनाथहरदोईविजय दशहराअसदुद्धीन ओवैसीराहुल गांधीसमाजिक माहौलकानून की सीमाभाजपाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





