उत्तर प्रदेश

समीर कवितावली साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन

Admin4
17 Oct 2022 12:15 PM GMT
समीर कवितावली साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन
x

बस्ती – जनपद के ग्राम डूडी कैथवलिया में समीर कवितावली साहित्यिक संस्था द्वारा सम्मान समारोह तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जनपद के वरिष्ठ कवि समीक्षक एवं बयोवृद्ध साहित्यकार श्री गोमती प्रसाद मिश्र अनिल की अध्यक्षता एवं मुख्यातिथि वरिष्ठ लेखक डॉक्टर ब्रजकिशोर पांडेय की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि डा0बृज किशोर पाण्डेय ने हिन्दी साहित्य की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि आज लोगों में हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ी है भारत सरकार ने भी मध्यप्रदेश में एम बी बी एस की पढ़ाई हिन्दी में प्रारम्भ करके सराहनीय कार्य किया है।

वरिष्ठ साहित्यकार एवम पूर्व प्रशासनिक अधिकारी के पी पाण्डेय ने कहा कि हिन्दी साहित्य संस्कृत भाषा के बाद सबसे समृद्ध भाषा है हिन्दी भाषा का प्रयोग विचार संप्रेषण के साथ भाव और अभिव्यक्ति को दुसरों तक पहुंचाने का सबसे सरल माध्यम है।

अध्यक्षता कर रहे गोमती प्रसाद मिश्र अनिल ने कहा की हिन्दी केवल पुस्तकों तक में ही रहकर न सिमट जाये इसके विश्व व्यापी प्रचार के लिए बड़े प्रवचन करता,मंचीय कवि तथा फिल्मों में लिखें कर्ण प्रिय गीत एवं संवाद की भुमिका को अन्देखा नहीं किया जा सकता है, आज भारत में ही तमाम स्थानों पर हिन्दी के प्रयोग करने वालो की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।

गोमती प्रसाद मिश्र अनिल की उपलब्धियों को देखते हुए डॉ0 बृज किशोर पांडेय ने अंगवस्त्रम, चांदी का सिक्का भेंटकर तथा मालार्पण कर अनिल का अभिनंदन किया। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का दौर चला। डॉक्टर बृज किशोर पांडेय के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार के पी पांडेय कमल की अध्यक्षता आयोजित काव्य गोष्ठी में वाणी वंदना राम मणि शुक्ल द्वारा की गई। तदुपरांत युवा कवि आशीष मिश्र ने अपनी रचनाएं सुनाई। इसी क्रम में युवा रचनाकार सत्यव्रत मिश्र सत्य ने काव्य पाठ किया उसके बाद बस्ती जनपद के चिकित्सक साहित्यकार डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी की रचनाओं ने अपनी कविताओं से माहौल को खुशनुमा बनाया फिर लगभग आधा दर्जन पुस्तकों के प्रणेता अनिल की रचनाओं की सराहना की गई। अंत में काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ रचनाकार के पी पांडेय ने अपनी ताजातरीन गजलों से शमा बांध दिया।

उक्त कार्यक्रम में राममणी शुक्ल, डा0वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, आशिष मिश्र, सत्यव्रत मिश्र,राजेश मिश्र राज़, शैलेंद्र त्रिपाठी, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी,जगदीप सिंह एवं निशांत समीर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Admin4

Admin4

    Next Story