उत्तर प्रदेश

संभल का 'PM श्री स्कूल' बना प्रदेश का आदर्श, गांव के बच्चों को मिली कन्वेंट जैसी शिक्षा

Ashish verma
1 Jun 2025 8:55 PM IST
संभल का PM श्री स्कूल बना प्रदेश का आदर्श, गांव के बच्चों को मिली कन्वेंट जैसी शिक्षा
x
संभल का 'PM श्री स्कूल' बना प्रदेश का आदर्श

Lucknow.लखनऊ। प्रदेश के संभल जिले का एक सरकारी स्कूल इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह कोई साधारण स्कूल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया के तहत संचालित पीएम श्री विद्यालय है, जिसने अपने नवाचार और अनुशासन से महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भी प्रभावित किया है।प्रदेश में चल रहे 1750 पीएम श्री विद्यालयों में यह विद्यालय अब आदर्श मॉडल बनकर उभरा है। यहां का नजारा अब किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं दिखता।

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया है। सभी शिक्षक नियमित रूप से यूनिफॉर्म में स्कूल आते हैं, जिससे बच्चों के मन में अनुशासन और आकर्षण दोनों विकसित हो रहे हैं।विद्यालय के प्रवेश द्वार ने बिल्कुल नया रूप ले लिया है। बच्चों को बिना यूनिफॉर्म के प्रवेश नहीं दिया जाता। पढ़ाई और खेलकूद दोनों के लिए समय नियमित कर दिया गया है। बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इसे अन्य सभी पीएम श्री विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।


Next Story