- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal: मदद के बहाने...
उत्तर प्रदेश
Sambhal: मदद के बहाने महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई कार्रवाई की गुहार
Tara Tandi
1 Sept 2024 6:41 PM IST
x
Sambhal संभल/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र की महिला के पति की मौत के बाद एक व्यक्ति ने उससे मदद का बहाना बनाकर दुष्कर्म किया और पत्नी बनाकर रखा। अब व्यक्ति ने महिला को घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके पति की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने मदद करने का बहाना बनाकर महिला से पहले दुष्कर्म किया। फिर उसे पत्नी बनाकर करीब एक साल तक हरियाणा में रखा। जिसके बाद दोबारा गांव में महिला के साथ रहने लगा। अब व्यक्ति ने महिला को घर से निकाल दिया और कोई मदद नहीं करता।
पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
TagsSambhal मदद बहाने महिला दुष्कर्मपीड़िता लगाई कार्रवाई गुहारSambhal woman raped on pretext of helpvictim pleaded for actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





