- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal : सौतेले पिता...
उत्तर प्रदेश
Sambhal : सौतेले पिता ने किया बेटी का एक साल तक दुष्कर्म ,पीड़िता लगा रही गुहार
Tara Tandi
24 Sep 2024 7:28 AM GMT
x
Sambhal संभल । रजपुरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने सौतेले पिता पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि एक युवक जनपद बुलंदशहर के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाली उसकी मां व उसे 7 साल पहले अपने साथ ले आया था। 9 वर्षीय किशोरी का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले उसकी मां बिना बताए कहीं चली गई। किशोरी का आरोप है कि मां के जाने के बाद सौतेला पिता किशोरी को डरा धमकाकर एक साल से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है।
पिता की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। किशोरी ने थाना रजपुरा जाकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि किशोरी अपने सौतेले पिता के पास रहना नहीं चाहती है। किशोरी सौतेले पिता के चाचा के पास रह रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
सौतेले पिता और किशोरी की बातचीत का ऑडियो वायरल
सौतेले पिता और किशोरी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ऑडियो में सौतेला पिता किशोरी को अपनी पत्नी बनाकर रखने का दबाव बना रहा है। किशोरी पर गंभीर आरोप भी लगा रहा है। किशोरी की शादी को लेकर भी जिक्र हो रहा है। ऑडियो में थाना क्षेत्र की एक चौकी को लेकर भी बातचीत हो रही है। किशोरी सौतेले पिता से कह रही है कि चौकी में पुलिस के सामने माफी मांग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। चौकी में पंचायत भी हुई थी। अब किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
TagsSambhal सौतेले पिताबेटी एक साल दुष्कर्मपीड़िता लगा रही गुहारSambhal step father raped daughter for one yearvictim is pleadingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story