उत्तर प्रदेश

Sambhal: महिला आरक्षण को लेकर सियासी टकराव, विपक्ष का पुतला फूंका

Admindelhi1
28 April 2026 12:43 AM IST
Sambhal: महिला आरक्षण को लेकर सियासी टकराव, विपक्ष का पुतला फूंका
x

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन बदायूं-मुरादाबाद रोड स्थित ब्लॉक बनियाखेड़ा के सामने किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल को रोककर नारी शक्ति का अपमान किया है। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज महिलाओं के अधिकारों की बात कर रहे हैं, उन्होंने अपने शासनकाल में हमेशा महिलाओं की अनदेखी की है। वहीं भाजपा सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अवसरों को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा पश्चिम की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता, विधायक एवं शिक्षामंत्री गुलाब देवी और जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को महिलाओं के हित में बताया और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार बताया।

मोनिका पंडिता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें नया मंच मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Story