- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal: पिकअप ने...
उत्तर प्रदेश
Sambhal: पिकअप ने ग्रामीणों को कुचला, चार की मौत 5 घायल
Tara Tandi
16 Sept 2024 10:55 AM IST
x
Sambhalसंभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरन सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं
TagsSambhal पिकअप ग्रामीणों कुचलाचार मौत 5 घायलSambhal pickup crushed villagersfour dead5 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





