उत्तर प्रदेश

Sambhal: दो पक्षों के बीच विवाद एक व्यक्ति की मौत ,सात लोग जख्मी

Tara Tandi
8 July 2024 2:42 PM IST
Sambhal: दो पक्षों के बीच विवाद एक व्यक्ति की मौत ,सात लोग जख्मी
x
Sambhal संभल : रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जागीर में रविवार की देर रात दो पक्षों में रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे चल गए। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि 50 वर्षीय ग्रामीण रामवीर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
उनके परिजनों का आरोप है कि रामवीर के घायल होने पर पुलिस ने हिरासत में बैठाए रखा। जब तबियत बिगड़ी तो अस्पताल भर्ती कराया। भाई भूप सिंह ने बताया सोमवार को उनके रामवीर की पांच वर्षीय नाती बॉबी का अनूपशहर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम होना था।
इसमें सभी रिश्तेदार शामिल होने से इनकार कर रहे थे। रविवार की दस बजे के करीब रामवीर सभी लोगों को घर मनाने गया था। उसी समय दोनों पक्षो में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोपियों ने रामवीर को घेर कर लाठी डंडों से जमकर पीटा।
झगड़े की जानकारी होने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना में रामेश्वर, दिनेश, वर्ष और बिल्लू घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से बाबा सिंह, कालीचरन, हरवंश को भी चोट आई है।
Next Story