उत्तर प्रदेश

Sambhal: मुल्ला अफरोज को NSA के तहत नोटिस

Admindelhi1
16 Oct 2025 3:30 PM IST
Sambhal: मुल्ला अफरोज को NSA के तहत नोटिस
x

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। संभल की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हुईं हत्याओं में आरोपी दीपा सराय निवासी मुल्ला अफरोज पर एनएसए के तहत कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि बवाल में हत्या करने वाले आरोपियों में शामिल एक आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य दो आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपितों के खिलाफ 23 अप्रैल को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। मुल्ला अफरोज को 20 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही आरोपी जेल में बंद हैं।

24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान मस्जिद के नजदीक से बवाल शुरू हो गया था। मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस पर आरोप है कि इन्होंने विदेशी हथियारों से गोली चलाई। इसमें कोटगर्बी निवासी अयान, नईम, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ, सरायतरीन निवासी बिलाल और हयातनगर निवासी रोमान की मौत हो गई थी।

हालांकि रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एसआईटी ने छानबीन की तो शारिक साटा गिरोह प्रकाश में आया और इसी क्रम में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। आरोपियों के पास से पिस्टल व विदेशी कारतूस भी बरामद किए गए थे।

Next Story