उत्तर प्रदेश

Sambhal: 7 लाख दहेज न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला

Harrison
31 July 2025 4:56 PM IST
Sambhal: 7 लाख दहेज न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला
x
Sambhal सम्भल : सम्भल में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने पति पर दहेज में सात लाख रुपये मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दहेज में सात लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका मुहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि उसने निकाह का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब निकाह की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया था। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। समझौते के तौर पर दोनों का निकाह हो गया।
Next Story