- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal: शाही जामा...
उत्तर प्रदेश
Sambhal: शाही जामा मस्जिद का नाम बदलने पर बहस, अब 'जुमा मस्जिद' के नाम से जानी जाएगी
Admindelhi1
9 April 2025 8:11 AM IST

x
विवादित शाही जामा मस्जिद अब जुमा मस्जिद कहलाएगी
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की विवादित शाही जामा मस्जिद अब जुमा मस्जिद कहलाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने शाही जामा मस्जिद के बदले नाम का बोर्ड भिजवा दिया है, जो अभी दो दिन पहले शुरू हुई सत्यव्रत चौकी में रखा हुआ है। हरिहर मंदिर पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने हाईकोर्ट से विवादित स्थल कहने की मांग की थी।
संभल जिले में विवादित जामा मस्जिद व हरिहरनाथ नाथ मंदिर में 24 नवम्बर 2024 को सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर हिंसा और बवाल हुआ था। पहला बवाल विवादित जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था, जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था, जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसके बाद तीसरी हिंसा हिंदूपुरा खेड़ा में हुई थी। यहां पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था।
Tagsसंभलशाहीजामा मस्जिदबहस'जुमा मस्जिद'नामविवादितशाही जामा मस्जिदजुमा मस्जिदSambhalShahiJama Masjiddebate'Juma Masjid'namedisputedShahi Jama MasjidJuma Masjidजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





