उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष, बैठक में सभी निर्वाचित विधायकों ने किया समर्थन

jantaserishta.com
26 March 2022 1:00 PM IST
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष, बैठक में सभी निर्वाचित विधायकों ने किया समर्थन
x

लखनऊ: लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. शनिवार को सपा की विधायक दल की बैठक चल रही थी. इसमें फैसला हुआ है कि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष बनेंगे. सपा ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. बता दें कि थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान होगा. बता दें कि बैठक के दौरान विधान मंडल दल का नेता भी अखिलेश यादव को चुना गया है.

बता दें कि आज लखनऊ में सुबह 11 बजे से ही समाजवादी पार्टी के चुने हुए विधायकों की बैठक चल रही थी. बैठक में नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने किया. जबकि इसका अनुमोदन आलम बदी ने किया. वहीं विधान मंडल दल के नेता का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा. साथ ही विधान परिषद के लिए प्रस्ताव राजेंद्र चौधरी ने किया. मतलब साफ है कि अब सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story